हर्ष फायरिंग में होटल संचालक सहित दो पर एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक घायल हो गया था| पुलिस नें होटल संचालक व घायल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस छानबीन कर रही है|
दरअसल बीते शनिवार शाम शहर के बढ़पुर स्थित होटल हिंदुस्तान में शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगा नगर निवासी नन्हे दीक्षित के पुत्र रमन का विवाह सिकन्दरपुर छिबरामऊ से तय हुआ है| शनिवार देर शाम बढ़पुर के एक होटल में सगाई कार्यक्रम मच रहा था| तभी अचानक संदिग्ध हालत में गंगा नगर निवासी शिवम मिश्रा पुत्र राजा मिश्रा की जाँघ में गोली लग गयी| पुलिस ने होटल संचालक और घायल शिवम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है| पुलिस छानबीन कर रही है|