रिटायर्ड नलकूप आपरेटर के पुत्र की दुर्घटना में मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पिकअप की टक्कर से बाइक सबार रिटायर्ड नलकूप आपरेटर के पुत्र की मौत हो गयी| परिजनों  में कोहराम मच गया| पुलिस छानबीन कर रही है|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम हरिसिंगपुर गोआ निवासी 28 वर्षीय शैलेश यादब पुत्र कमलेश यादव बीती रात बाइक से अपने घर जा रहा था| तभी गुलान नगला बरौन के निकट तेज रफ्तार पिकअप  ने उसे कुचल दिया| जिससे उनकी हालत गंभीर हो गयी| मौके से निकल रहे गाँव के ही युवक सुरजीत सिंह ने शैलेश के परिजनों को सूचना दी| जिससे शैलेश के परिजन मौके पर आ गये| वह उसे गंभीर हालत में लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| लेकिन तब तक देर हो चुकी थी| चिकित्सक ने शैलेश को मृत घोषित कर दिया| मृतक के पिता कमलेश नलकूप विभाग के आपरेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए है| मृतक की माँ श्री देवी, पत्नी कुसमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के 8 वर्षीय पुत्री लवी,  7 वर्षीय पुत्री लकी, चार वर्षीय पुत्र पियूष है|