साइबर अपराध से निपटने को प्रशिक्षित की जा रही पुलिस: आईजी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले के दौरे पर आये महानिरीक्षक (आईजी) प्रशांत कुमार ने पुलिस चौकी हथियापुर का शुभारम्भ किया| इसके साथ ही उन्होंने साफ किया अब साइबर अपराध को लेकर पुलिस सक्रिय है| साइबर डेस्क के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है|
आईजी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड मैदान में सलामी ग्रहण की| इसके बाद उन्होंने डायल 112, ड्रोन, स्वाट टीम, का निरीक्षण किया| उन्होंने डॉग स्क्वायड के डॉग हैंडलर विपिन कुमार से जानकारी ली| उन्होंने ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं क्षेत्राधिकारी कार्यालय अमृतपुर, पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, आईजीआरएस  शाखा एवं रिकार्ड रूम निरीक्षण किया| रिजर्व पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्द, मेस, परिवहन शाखा, कन्ट्रोल रूम, बैरक, शस्त्रागार, अस्पताल की व्यवस्था को भी परखा| उन्होंने मेस के भोजन की गुणवत्ता को खाकर परखा| पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याओं के ससमय निस्तारण के निर्देश पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को दिये|
दोपहर बाद आईजी थाना मऊदरवाजा की नवनिर्मित हथियापुर चौकी पर पंहुचे| उन्होंने कार्यवाहक इंचार्ज इंद्रजीत सिंह को कैची थामकर शुभारम्भ का फीता कटवाया| इसके बाद उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर चर्चा की| उन्होंने कहा की हथियापुर चौकी बहुत ही बेहतर जगह है| जिससे अपराध पर काबू पानें में आसानी होगी| आईजी ने बताया की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाये हैं| सम्पत्ति सम्बन्धी विवाद हो या भी माफियाओं पर कार्यवाही पुलिस अब्बल कार्य कर रही है| उन्होंने बताया की हर थानें में साइबर क्राइम सेल बनायी गयी है| इसके संचालन के लिए नौजवान पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है| जिनकी हर थानों में तैनात होगी|  पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, थानाध्यक्ष मऊदरबाजा आमोद कुमार सिंह आदि रहे|