पिकअप व कार की भिंडत, सात घायल, तीन की हालत नाजुक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शुक्रवार को थाना राजेपुर के ग्राम गौंटिया के निकट पिकअप और कार में जोरदार भिडंत हुई| जिसमे 7 सबारियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं| सूचना पर पंहुची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ तीन की हालत नाजुक होनें पर उन्हें लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|
30 वर्षीय मरजीना पत्नी खुशनूर निवासी गुरसहायगंज कन्नौज, 19 वर्षीय अफजल पुत्र अकबर निवासी राजेपुर सरायमेंदा  कमालगंज,  40 वर्षीय महरोबानो पत्नी रफायत सोताबहादुर पुर पांचाल घाट कार से राजेपुर अलीगढ़ जा रहे थे| रास्ते में उन्होंने राजेपुर तक के लिए 66 वर्षीय वीरभान निवासी चंदौली कन्नौज, 40 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी प्रकाश निवासी कड़हर राजेपुर, 50 वर्षीय सुमित्रा पत्नी रामपाल निवासी बिलग्राम हरदोई, 70 वर्षीय रामदीन निवासी बिचपुरिया कड़क्का को भी कार से बैठा लिया| गौंटिया के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से कार की आमने-सामने भिंडत हो गयी| जिससे पिक खड्ड में पलट गयी| जबकि कार के भी बुरी तरह छतिग्रस्त हो गयी| उसमे बैठी उक्त सात सबारियां घायल हो गयी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया| जिसमे हालत गम्भीर होनें पर रामदीन, महरो बानो व अफजल को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|