अवैध खनन का ट्रैक्टर लेखपाल पर चढानें का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) अबैध खनन की सूचना पर जाँच करनें गये लेखपाल पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया| लेकिन लेखपाल बाल-बाल बच गये| चालक मौके पर ट्राली छोड़कर भाग गया| पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली|
थाना क्षेत्र के ग्राम सिलहा में मिट्टी के अवैध खनन होने की जानकारी स्थानीय लेखपाल आशुतोष कुमार शाक्य को ग्रामीणों ने दी। जानकारी पर लेखपाल आशुतोष मौके पर पंहुचे| उसी दौरान उन्हें एक ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी भरकर आती मिली| जब लेखपाल ने उसे रोंकने का इशारा किया| तो चालक ने लेखपाल पर ही ट्रेक्टर चढ़ानें का प्रयास किया| अपने सामने ट्रैक्टर आया देख लेखपाल के हाथ-पैर फूल गये और उसने एक तरफ कूदकर अपनी जान बचायी| बाद में ट्रैक्टर ट्राली चालक छोड़कर फरार हो गया| लेखपाल की सूचना पर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश मौके पर पंहुचे| उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थानें में खड़ा करा दिया| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया की ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली गयी है| लेखपाल नें तहरीर नही दी है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|