अबैध कब्जों की शिकायतों से घिरे रहे डीएम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन तहसील सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील में सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकतर शिकायतें भूमि पर अबैध कब्जे की ही पंहुची| जिसके डीएम ने निस्तारण कके सख्त निर्देश दिये|
सदर तहसील का सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ| जिसके तहत कुल 45 फरियादियों ने ही अपनी शिकायत दर्ज करायीं| लेकिन सम्पूर्ण समाधान केबल 12 फरियादियों का ही हो सका| योगी सरकार की जीरो टालरेंस की निति से आम आदमी को उम्मीद जागी की अब उसके साथ न्याय होगा| लेकिन अभी भी निचले स्तर के कर्मी जरूरत मंद के न्याय में बाँधा पैदा करते है| जिससे आज भी तहसील दिवसों में फरियादियों को न्याय नही मिल पाता है| शनिवार को आयी शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी सख्त दिखे| उनके सामने भूमि कब्जे सम्बन्धित सर्वाधिक फरियादी पंहुचे| उन्होंने निस्तारण ना होनें पर कार्यवाही की चेतावनी दी|
अमृतपुर संवाददाता: अमृतपुर में सीडीओ एम अरुन्मोली की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ| लगभग चार माह बाद शुरू हुए समाधान दिवस में 14 शिकायतें आयीं| लेकिन केबल एक फरियादी को ही मौके पर ही न्याय मिल सका| सीडीओ ने सभी शिकायतों का 8 दिन में निस्तारण करनें के निर्देश दिये| उपजिलाधिकारी पदम् सिंह, तहसीलदार संतोष कुशवाह,बीडीओ गगन दीप, डॉ० प्रमित राजपूत आदि रहे|