डीएम की डेहरी पर महिला ने दी आत्मदाह की धमकी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पति की संदिग्ध हालत में मौत होनें के बाद न्याय की आस में भटक रही बेबा की तकलीफ जब कोई सुनने वाला ना बचा तो वह जिलाधिकारी कार्यालय आ धमकी| अपने तीन बच्चों के साथ पंहुची पीड़िता नें कार्यवाही ना होनें पर आत्मदाह की धमकी दी| जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट नें तीन दिन में कार्यवाही का भरोसा दिया| लेकिन पुलिस को सबूत ही नही मिल रहे!
थाना नवाबगंज के ग्राम पुठरी निवासी धर्मेन्द्र कुमार पल्लेदारी का कार्य करता था| 11 मार्च की रात वह नगला जब्बा का आलू उतारने फर्रुखाबाद के एक कोल्ड गया था|  12 मार्च को सुबह राहगीरों ने थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर- जसमई मार्ग पर सड़क किनारे धर्मेन्द्र का शव पड़ा देखा|  मृतक के भाई जितेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी मिथलेश  ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया| जिसमे हत्या का मुकदमा पवन उर्फ छोटे, हरीश पुत्र दयाराम, राजेश पुत्र काली चरन, करू पुत्र जागेश्वर के खिलाफ दर्ज हुआ| मिथलेश का आरोप है की आरोपी करू को पकड़ लिया और उसका चालान नही किया| सोमवार मो मृतक धर्मेन्द्र की पत्नी मिथलेश जिलाधिकारी कार्यालय अपने तीन बच्चो और परिजनों के साथ पंहुची और कार्यवाही ना होनें पर आत्मदाह की धमकी दी| जिससे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी चौकन्ने हो गये| उन्होंने महिला पुलिस के द्वारा शिकायत कर्ता महिला की तलाशी करायी| जिसके बाद शिकायती पत्र नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव को दिया| नगर मजिस्ट्रेट ने तीन दिन में कार्यवाही का भरोसा दिया|  थानाध्यक्ष नवाबगंज सत्यप्रकाश ने बताया की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था| पुलिस जाँच कर रही है| जाँच में अभी तक साक्ष्य नही मिले है| घटना वाले दिन मृतक ट्राली से नीचे गिर गया था जिसको छोड़कर आरोपी भाग गये थे| साक्ष्य मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|