दिवंगत साथी को याद कर नम हुई कलमकारों की ऑंखें

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिवंगत साथी को याद कर शोकसभा में कलमकारों की आँखे नम हो गयी| मिलनसार साथी के अपने बीच ना रहने पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी| साथ ही उनके व्यवहारिक व्यक्तित्व को याद किया गया|
दरअसल बीते दिनों वरिष्ठ पत्रकार राजू भारती हमारे बीच नही रहे| जिससे मीडिया जगत में शोक की लहर है| उनकी आत्मा की शांति के लिए भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में श्री भारती की शोक सभा का आयोजन प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के तत्वाधान से किया गया| जिसमे पंहुचे मीडिया के विभिन्य संस्थाओं में कार्यरत कलमकारों ने दिवंगत साथी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर कहा कि संगठन हर समय उनके परिवार के साथ है| राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्री भारती आज हमारे बीच नहीं है। वह अत्यंत मिलनसार स्वभाव के संगठन प्रिय साथी थे|  उनके निधन से संगठन तथा मीडिया जगत को बड़ी क्षति हुई है।
पूर्व जिला मंत्री अनिल प्रजापति,सूर्या वाजपेयी, प्रदेश प्रभारी अनिल मिश्रा आदि ने विचार रखे| आमोद तिवारी, शकील खान, जितेंद्र दुबे, अनवर पठान, इंतखाब खां, आलोक सक्सेना, विकास दुबे, अभय सिंह आदि रहे|