सेन्ट्रल जेल में आधा दर्जन कर्मी व 567 बंदी अब तक पॉजिटिव

FARRUKHABAD NEWS POLICE कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें सेन्ट्रल जेल में कोरोना हमले के बीच कोविड-19 के मानकों की व्यवस्था देखी| जिसमे उन्होंने बंदी व बंदी रक्षकों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही ना करने के निर्देश दिये|
डीएम मानवेन्द्र सिंह नें एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें सेन्ट्रल जेल की व्यवस्था का जायजा लेंने के लिए दौरा किया| उन्होंने बंदियों की समस्याओं को भी सुना| सेन्ट्रल जेल अधीक्षक एचएसएम रिजवी ने डीएम को बताया कि अब तक केन्द्रीय कारागार में स्टाफ की 223 एवं दोष सिद्ध बन्दियों की 3430 कोविड टेस्टिंग करायी गयी है| जिसमे आधा दर्जन कर्मचारी और कुल 565 बन्दी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
उन्होंने डीएम को बताया कि पॉजिटिव दोष सिद्ध बन्दियों को प्रथक-12 बैरकों में रखकर एल-1 अस्पताल के मानकों का पालन कराते हुए उपचार किया जा रहा है। अभी तक किसी का स्वास्थ्य खराब नहीं हुआ है। किसी किसी मरीज को हल्का बुखार हुआ है। दवा दे दी जाती बुखार में आराम हो जाता है।
डीएम नें कहा कि पॉजिटिव मरीजों का दिन में तीनवार तापमान एवं आक्सीजन चेक की जाये| दोष सिद्ध बन्दी मरीजों का स्वास्थ्य खराब होने पर किसी प्रकार का इन्तजार न किया जाए उन्हे तत्काल एल 2 अस्पताल में रेफर किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जिला जेल का भी निरीक्षण किया|