जीवन में सफल होने के लिए एक लक्ष्य का निर्धारण जरूरी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को कश्यप महासभा की तरफ से महर्षि कश्यप  महाराज गुहराज निषाद जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया|
शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित कार्यक्रम में महर्षि कश्यप व महाराज निषाद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर  मुख्य अतिथि डॉ०  अम्बरीश बाथम, विशिष्ट अतिथि राम सिंह कश्यप, कार्यक्रम अध्यक्ष नारद सिंह कश्यप के द्वारा किया गया| सामान्य ज्ञान एवं कला प्रतियोगिता में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा स्लो साइकिल रेस एवं दौड़ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया| छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये| श्याम जादूगर ने अपनी जादुई कला से सभी को बांधकर रखा। मनीष वर्मा रुद्रा एकेडमी के कोच ने अपनी टीम के साथ मार्शल आर्ट की कई कलाओं का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ समाजसेवी जंगाली लाल बाथम को भीष्म सम्मान एवं मौजी लाल बाथम को नारद सम्मान से सम्मानित किया गया।
अतुल कश्यप माइक्रो आर्टिस्ट, स्केच आर्टिस्ट वर्षा कश्यप एवं दीक्षा वर्मा, युवा कवि दिलीप कश्यप कलमकार, रजनी कश्यप को एकलव्य सम्मान से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि राम सिंह कश्यप, प्रदेश प्रमुख महासचिव अंकुश कश्यप,  रामवीर कश्यप, जिलाध्यक्ष विशाल कश्यप, नितिन कश्यप, ज्ञानेंद्र कश्यप, सागर कश्यप, राजेश कुमार, विक्रम कश्यप, मुकेश चंद्र बाथम आदि रहे|