पुलिस कार्यवाही ना होंने से झुब्ध महिला फांसी पर झूली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) महिला के शिकायती पत्र पर पुलिस जब सक्रिय नही हुई तो उसने झुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और छानबीन की|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला दाऊद खां निवासी 25 वर्षीय सीता उर्फ नीतू का ग्वालटोली फतेहगढ़ निवासी महेंद्र से विवाह हुआ था| लेकिन महेंद्र और सीता में आपसी तालमेल ना हो पानें के बाद सीता ने अपने मायके के ही कौशल कुमार से विवाह कर लिया| वहां भी उसके विचार नही मिले तो उसने तीसरा विवाह कम्पिल निवासी अवनीश के साथ किया और उसके साथ चली गयी| लेकिन कुछ दिनों बाद फिर दूसरा पति कौशल उसे कम्पिल से बुला लाया और अपने साथ रखनें की कहकर दिल्ली ले गया| लेकिन दो महीने बाद ही उसे वापस घर छोड़ गया| काफी दिनों तक सीता कौशल को मनाती रही लेकिन बात नही बनी तो बीते दिन उसने थानें में कौशल के खिलाफ तहरीर दी| परिजनों का आरोप है सीता की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की| बताया गया की फांसी लगानें से पूर्व भी सीता थानें गयी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ना करनें से वह झुब्ध हो गयी| उसे लगा की उसके जीवन के सारे रास्ते बंद हो गये है| उसने बुधवार को ही भीकमपुरा खारबंदी ठाकुर द्वारा के निकट अपने पिता अशोक शाक्य के करौंदा के बाग में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी| परिजन भी मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूचना मिलने पर बीबीगंज चौकी इंचार्ज मुनीर खां, फारेंसिंक टीम ने भी साक्ष्य जुटाये| उन्होंने छानबीन की| कार्यवाहक थानाध्यक्ष आर एस वर्मा ने बताया की पति के खिलाफ तहरीर दी थी| उसके पति को गिरफ्तार किया था| कार्यवाही ना किये जानें का आरोप गलत है|