डाकघरो ने किया ग्राहकों को परेशान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

dankghr-1123फर्रुखाबाद: मोदी के फरमान के बाद के बाद भी डाक घरो ने दूर दराज से आये ग्राहकों को परेशान किया| अधिक भीड़ होने पर कई डाकघरो ने दोपहर के बाद पैसे जमा किये गये|

फ़तेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थित डाकघर में दोपहर तक नोट नही जमा किये गये| उन्होंने नोट जमा करने से मना कर दिया| जिससे ग्राहक परेशान नजर आये| मिडिया कर्मियों के पंहुचने पर डाक घर अधीक्षक अवधेश गंगवार ने बताया की उन्हें नोट जमा करने का आदेश नही मिला था| दोपहर बाद आदेश मिलने के बाद नोट जमा करना शुरू कर दिया गया |