एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन के ‘विजय’ दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर-प्रदेश एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन के बैनर तले हुए चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष को ही निर्विरोध चुन लिया गया| इसके बाद सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत कराया गया|
फतेहगढ़ स्थित सीएमओ आफिस में एसोसिएशन की जिला कमेटी का चुनाव कराया गया| जिसमे पंहुचे संगठन के प्रदेश महामंत्री आरके पी सिंह ने कहा की केबल ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए ही संगठन साथ ना जुड़े| कर्मचारियों की हक की लड़ाई भी लड़ें| प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष वाईपी शुक्ला ने कहा की एसोसिएशन हमेशा अपने साथियों के सुख-दुःख की लड़ाई लड़ता है| उन्होंने कहा की कर्मचारियों में ईगो की समस्या अधिक है लिहाजा कई संगठन बन गये है| केबल पद पानें के लिए संगठन का हाथ ना पकड़े |
प्रांतीय प्रवक्ता अनूप मिश्रा, उन्नाव के संग ठन मंत्री वीरेंद्र सिंह यादव, कर्मचारी नेता व सहायक चुनाव अधिकारी चक्र सिंह यादव, चुनाव प्रेक्षक एसीएमओ डॉ० उमेश चद्र वर्मा, डॉ० गौरव वर्मा,राज्य कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष दीपिका त्रिपाठी, महामंत्री प्रमोद दीक्षित आदि नें विचार रखे| इसके साथ ही साबिर अली, अंकित कुमार आदि रहे|   इस दौरान संगठन में पुन: विजय शंकर तिवारी, उपाध्यक्ष कपिल वर्मा, सचिव अर्पित सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, सम्प्रेक्षक प्रदीप कुमार आदि रहे| सभी निविरोध निर्वाचित किये गये|