भाजपा राम की नहीं हुई तो पिछड़ों की क्या होगी: बसपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-BSP जिला प्रशासन राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद:बहुजन समाज पार्टी के जिला स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बीजेपी पर जमकर हमले किये गये| पिछडो को रुझाने के लिये बसपा ने साफ कहा की जो बीजेपी अपने राम की नही हुई वह पिछडो की क्या होगी| पिछड़ो का सम्मान केबल बसपा में ही है|
शहर के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाह को पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने शाल उढ़ाकर व पैर छुकर आशीर्वाद लिया| इस दौरान पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी के प्रदेश संयोजक शिव प्रसाद यादव ने कहा कि केबल सैफई व इटावा के यादवों को छोड़ दिया जाये तो यादव बफादार है अन्य जनपदों के यादव बसपा के प्रति बफादार है|
मुख्य अतिथि आरएस यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध ने इंसानियत का संदेश दिया| चंद्र चाणक्य लोगों ने अपने फायदे के लिये हिन्दू धर्म में जातियों को बाँट दिया| व्यवस्था के लोगों ने अपने ही भाईयों को दलित बना दिया| और राम के नाम पर दलितों के मसीहा गौतम बुद्ध को उनके दिलों से हटा दिया| जो भाजपा राम की नही हुई वह पिछड़ो की क्या होगी| बसपा में ही पिछड़ों का सम्मान है| उन्होंने चेतावानी दी की यदि आगामी 2019 में पिछड़े पीछे रह गये तो भाजपा आरएसएस का गुप्त एजेंडा लागू कर देगी| और आरक्षण मुद्दा खत्म हो जायेगा|
इस दौरान अध्यक्षता मंडल जोंन इंचार्ज नरेन्द्र कुशवाह ने कार्यक्रम का संचालन किया और अध्यक्षता अशोक मौर्य ने की| इस दौरान जगदीश प्रसाद प्रजापति, सतीश जाटव, शैलेन्द्र सिरोमणि, स्वेदश पाल अखिलेश कुमार आदि रहे|