सफेद हाथी बना पालिका का सामुदायिक शौचालय

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के मुहाने पर बना पालिका का सामुदायिक शौचालय केबल सफेद हाथी की साबित हो रहा है| जिससे राहागिरों और स्थानीय दुकानदार को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं|
दरअसल विगत लगभग 20 वर्षीय लाल सराय से तलैया फजल इमाम को जानें वाली गली में नगर पालिका नें सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था| विगत लगभग दो वर्ष पूर्व इसका पालिका नें लाखों रूपये लगाकर जीर्णोद्धार कराया था| जीर्णोद्धार के एक वर्ष तक थोड़ा बहुत लोग शौचालय का प्रयोग कर पाये लेकिन अनदेखी से सामुदायिक शौचालय पुन: खंडहर में तब्दील हो गया है| पूरे दिन शौचालय के भीतर जुआरी अड्डा जमाये रहते है| उसके भीतर लगे विभिन्य सामान भी जुआरियों नें खोल लिये| भीतर गंदगी का अम्बार है| शौचालय के भीतर कई इज्जत घर महिलाओं और पुरुषों के लिए बनाये गये थे| लेकिन उसका प्रयोग कितना हुआ यह सभी को पता है| लाखों का वजट जीर्णोद्धार के नाम पर खपत हो गया| उसको जानें वाली सड़क का भी अतापता नही है| स्थानीय दुकानदारों केसाथ ही राहगीरों के लिए भी बड़ी समस्या है|
अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार नें  बताया कि सामुदायिक शौचालय को जल्द दुरुस्त कराया जायेगा| पालिका अध्यक्ष पति मनोज अग्रवाल नें बताया कि जल्द ही सामुदायिक शौचालय ठीक कराया जायेगा|