पप्पू हत्याकांड के दो आरोपी आलाकत्ल सहित गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कम्पिल संवाददाता) रास्ते के विवाद में युवक को गोली मारकर रास्ते से हटा दिया गया था| दोनों पक्ष से जबाबी फायरिंग में    तीन लोग घायल भी हुए थे| पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था| जिसमे 5 अज्ञात भी थे| पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| उनके पास आलाकत्ल भी बरामद किया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम हजियापुर निवासी रामशरन उर्फ पप्पू यादव की बीते शनिवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रामशरन के पुत्र रजनेश उर्फ रिकू यादव ने चाचा इंस्पेक्टर यादव, नब्बी उर्फ नरवेश यादव, शेषपाल यादव, ओमकार यादव, इंस्पेक्टर के पुत्र अतुल यादव और ब्रजेंद्र सिंह यादव व पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।  सोमवार को पुलिस ने हजियापुर निवासी नब्बी उर्फ नरवेश यादव पुत्र राजेन्द्र कुमार व इसी गांव के इंस्पेटर पुत्र सूबेदार को गिरफ्तार कर लिया| आरोपियों के पास से दो देशी तमंचा व कारतूस बरामद किये|
सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया की दो आरोपी  गिरफ्तार किये गये है|