परचून के खोखे में चोरी कर लगायी आग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात चोरों ने एक खोखे में चोरी की घटना को अंजाम दिया और इसके बाद उसमे आग लगा दी| पुलिस छानबीन कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर सुल्तानपट्टी में देशी शराब ठेका के निकट लोकेश कुमार का परचून का खोखा रखा है| बीती रविवार की रात चोरों ने पहले दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी किया, उसके बाद खोखे को आग के हबाले कर दिया| जिससे खोखा जलकर राख हो गया| चोरों ने दुकान से लगभग 10 हजार का सामान और 2 हजार की नकदी साफ कर दी| जानकारी होनें पर जब दुकानदार लोकेश मौके पर आया और उसने डायल 112 को सूचना दी| जिसके बाद ताजपुर चौकी इंचार्ज  सुनील कुमार भी मौके पर पंहुचे| उन्होंने छानबीन की| पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मान रही है| चौकी इंचार्ज ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है| चोरी की कोई घटना नही हुई|