माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश पत्र बंटने शुरू

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्रों का वितरण माध्यमिक विद्यालयों में शुरू हो गया| प्रवेश पत्र लेनें के लिए छात्र-छात्राओं की लम्बी कतारें नजर आयीं|
दरअसल जनपद में हाई इस्कूल के 23,975 बच्चे पंजीकृत है| जिसमे 13,699 बालक व 10,276 बालिका हैं| वहीं इंटर में भी 19,540 परीक्षार्थी हैं| जिसमे 10,877 बालक व 8663 है| जिनकी आगामी 24 मार्च से बोर्ड की परीक्षा प्रारम्भ होनें जा रही है| सोमवार से जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श त्रिपाठी ने  प्रवेश पत्रों की प्रक्रिया को शुरू कराया| उन्होंने बताया कि 22 मार्च तक प्रवेश पत्र वितरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी| वहीं विद्यालयों में प्रवेश पत्र लेनें वाले परीक्षार्थीयों की भीड़ जमा रही|