बीजेपी बूथ अध्यक्ष के सिर में मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) बीजेपी के बूथ अध्यक्ष को मामूली विवाद में गोली मारकर घायल कर दिया गया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस  नें 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम धीमर नगला निवासी रामविलास बीजेपी का बूथ अध्यक्ष है| रामविलास की पत्नी प्रेमलता ने एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे कहा की अहिबरन नगला निवासी दिनेश व दुर्गेश पुत्र ओमकार, साधू पुत्र कलयान, धर्मेन्द्र पुत्र साधू, रिंकू पुत्र सुखवीर व 10-15 अज्ञात लोग आ गये| वह जबरन उसके पति रामविलास को उठा ले गये और अपनी दुकान में जाकर बाँध दिया| आरोपी दिनेश नें तमंचे से रामविलास के सिर में गोली मार दी| जिससे राम विलास घायल हो गया| आरोपियों ने ग्रामीणों के ऊपर भी 50 से 100 फायर किये| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल रामविलास के उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया| पुलिस छानबीन कर रही है| लोहिया में भाजपा जिला मंत्री अभिषेक वाथम नें जाकर घायल बूथ अध्यक्ष के हालचाल लिये|