घर में घुसकर की लूट, सात फंसे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) भूमि विवाद में घर में घुसकर जान से मारनें की धमकी देंने के साथ ही नकदी व जेबरात की लूट करनें के मामले में पुलिस नें न्यायालय के आदेश पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस नें जाँच पड़ताल शुरू कर दी है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दनियापुर हुसैनपुर निवासी विट्टी देवी नें न्यायालय में वाद दायर किया| जिसमे कहा कि उसके मकान के पीछे कुछ भूमि पड़ी है| जिस पर उसका दरवाजा खुलता है| उसी जमीन पर अपना कूड़ा डालनें और मवेशी बांधने के काम में भी लेती है| जिस पर गाँव के ही आरोपी रनवीर सिंह, कन्हैया, दीपू, राम सिंह चौहान, पप्पू व दो अज्ञात उस पर कब्जा करना चाहते है| इस सम्बन्ध में कई बार कोतवाली पुलिस व अधिकारियों को शिकायत कीलेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| 21 जनवरी को पुलिस ने उल्टे उसके पुत्र पवन व रिश्तेदार को ही बंद कर दिया| 26 जनवरी को शाम 7 बजे आरोपी तमंचे और लाठी-डंडो से लैस होकर आये और घर में घुसकर विट्टी देवी के तमंचा सीने पर लगा दिया| आरोपी घर के भीतर बक्से में रखे 2250 रूपये और जेबरात लूट ले गये और जान से मारनें की धमकी देते हुए फरार हो गये| पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच दारोगा अशोक कुमार को दी है|