जनविश्वास यात्रा के जोरदार स्वागत से भाजपाई गदगद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद/नगर संवाददाता) जिले की सीमा काली नदी पर से जैसे ही जन विश्वास यात्रा पंहुची तो जोरदार स्वागत से भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से गदगद दिखाई दिखे। जिले प्रवेश करने से लेकर आवास विकास आने तक दर्जनों स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के आगे-पीछे कदमताल करते नजर आये|
मंगलवार लगभग 7:30 बजे  भाजपा की जन विश्वास यात्रा जिले की सीमा कालीनदी पुल से होकर जैसे ही कही खीमसेपुर पंहुची तो सांसद मुकेश राजपूत व भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया| कानपुर बुन्देलखंड मंडल भाजयुमो के कार्यकारणी सदस्य अनुज राठौर ने भी स्वागत में पूरी ताकत झोंकी| अनुज राठौर लगभग एक सैकड़ा बाइकें तकरीबन आधा सैकड़ा चार पहिया वाहन के साथ स्वागत करनें पंहुचे| मदनपुर, खिमसेपुर, धीरपुर चौराहा,बघार नाला, सेन्ट्रल जेल चौराहा, मसेनी चौराहा व आवास विकास में स्वागत किया गया| इसके बाद यात्रा आवास विकास स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम के लिए रुकी|
टिकट के दावेदारों ने झोंकी ताकत
यात्रा का स्वागत करने के लिए दावेदारों की भरमार दिखाई दी। जगह-जगह दावेदारों ने अपने होर्डिंग्स लगाए। साथ ही यात्रा के स्वागत के लिए अपने समर्थकों के साथ टिकट के दावेदार डटे रहे। उन्होंने अपने आप को बेहतर साबित करने के लिए यात्रा के स्वागत में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी।  यात्रा के प्रदेश संयोजक बाबू राम निषाद, क्षेत्रीय संयोजक रामकिशोर साहू, बादां के सांसद आर के पटेल, पूर्व सांसद गंगा शरण राजपूत के साथ ही क्षेत्र सह संयोजक श्रम प्रकोष्ठ व यात्रा के वाहन प्रमुख विमल कटियार के साथ ही जिले के अन्य नेता और जनप्रतिनिधियों नें यात्रा का स्वागत किया |
मोहम्मदाबाद में यात्रा से लगा जाम
यात्रा आनें से उमड़ी भीड़ से मोहम्मदाबाद के मुख्य मार्ग पर जाम लग गया| एम्बुलेंस भी फंसी रही| राहगीरों को काफी पसीना बहाना पड़ा|