अच्छाई की हुई जीत, धूं-धूं कर जला अहंकार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: ‘हर-हर महादेव, श्रीराम जी की सेना चली’ बैंड बाजे की इस धुन पर फतेहगढ़- मार्ग पर रामादल व राक्षस राज रावण की सेना घनघोर युद्ध करते हुए सेना के परेड मैंदान में पंहुची। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा का पर्व को सूर्यास्त होने के साथ ही बनाए गए रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतलें धू-धूकर जले। रावण दहन को देखने के लिए शहर के हजारों लोग शाम पांच बजे ही एकत्रित हो गए।
श्रीराम लीला परिषद फतेहगढ़ की तरफ से लगभग 35 फुट ऊंचा रावण का पुतला बनवाया गया था| रावण वध के दौरान आरआरसी के ब्रिगेडियर, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर सिंह चौहान आदि नें फुलजड़ी चलाकर बुराई पर अच्छाई का पर्व मनाया|
इसके साथ ही राम-रावण का भीषण संग्राम हुआ और फिर रावण की नाभि में श्रीराम का तीर लगते ही वह भूमि पर गिर गया| इसके बाद पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा| मैदान से निकलने को लेकर भीड़  में जमकर धक्का-मुक्की हो गयी|
परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी, मुन्ना लाल, चमन टंडन, संजय रस्तोगी,राजेन्द्र गुप्ता, पंकज प्रकाश आदि रहे|