जरूरतमंदों को सपा नेताओं ने बांटे कंबल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार को सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना नें एक सैकड़ा कंबलो का वितरण किया| जिससे जरूरत मंदों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आयी|
शहर के अमेठी कोहना में पंहुचे सपा नेताओं नें कम्बल का वितरण किया| इस दौरान सरदार तोषित प्रीत नें कहा कि कहा कि जब जब राष्ट्र पर किसी प्रकार का संकट आया। तब तब सपा नें गरीब, असहाय, बेसहारा लोगों को सहायता पहुंचाने में बढ़ चढ़कर अपने दायित्वों का निर्वाहन किया। सर्दी अपना सितम ढा रही है| आलम यह है कि शहर में जगह-जगह बेसहारा लोग खुले में सोने को मजबूर हैं। जिम्मेदारों की संवेदनहीनता को देखते हुए हम लोगों ने अपने स्तर पर बेसहारों की मदद करनी शुरू की है। अक्षय सिंह व दयानंद आदि रहे|