फर्जी मतदान की सूचना पर सपा प्रत्याशी की पुलिस से झड़प

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआइ ब्यूरो) एक युवक द्वारा फर्जी मतदान करनें की सूचना पर पंहुची सपा प्रत्याशी व उनके पुत्र की पुलिस की तीखी नोकझोंक हो गयी| वहीं बूथ के बाहर भाजपाईयों नें नारेबाजी भी कर दी| बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को चलता किया|
दरअसल शहर के बद्रीविशाल डिग्री कालेज बूथ पर एक युवक द्वारा फर्जी मतदान करनें की सूचना सपा की सदर से प्रत्याशी सुमन शाक्य को दी गयी| सूचना मिलने पर जब तक वह पंहुची| उन्होंने पुलिस पर फर्जी मतदान करनें वाले युवक को छोड़ देनें का आरोप लगाया| पुलिस के साथ उनकी जमकर नोकझोंक हो गयी| उसी दौरान बद्री विशाल गेट पर भाजपा समर्थक युवकों नें नारेबाजी शुरू कर दी| पुलिस ने उन्हें बाद में खदेड़ दिया| कुछ देर बाद सपा प्रत्याशी बूथ से बाहर आ गयीं| वहीं सूचना पर पूर्व विधायक विजय सिंह के भतीजे करन सिंह आदि भी आ गये| भीड़ बढती देख पुलिस नें सभी को चलता किया| सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, कोतवाल प्रमोद शुक्ला आदि पंहुचे| उन्होंने फ्लेग मार्च भी किया|