पालिका चुनाव के विजय गुप्ता सहित तीन प्रभारी घोषित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास कालोनी में भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई| जिसमें आगामी नगर पालिका चुनाव की गुणा-गणित के साथ ही आगामी जून महीने तक के कार्यक्रम की घोषणा की गयी|
जिला संगठन प्रभारी डॉ० अरुण पाठक ने कहा की केंद्र सरकार के शासन काल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बूथ स्तर तक 8 साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से देश को विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया। संगठन के कार्यकर्ताओं के परिश्रम व मेहनत से विधानसभा के चुनाव में अभूतपूर्व विजय प्राप्त हुई। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा कि 25 मई से 31 जुलाई तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत पिछले चार चुनाव 2014 2017 2019 व 2022 के अनुसार विधानसभा स्तर पर कमजोर बूथों की सूची तैयार करनी होगी। इन सभी कमजोर बूथों पर केंद्र व प्रदेश सरकार के लाभार्थियों की सूची बनेगी। 7 जून से 13 जून के मध्य विकास तीर्थ बाइक रैली आयोजित होंगी जिसमें विधानसभा स्तर पर एक साथ 75 मोटरसाइकिल जिसमें डेढ़ सौ प्रमुख युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। जून व जुलाई माह में सभी जनप्रतिनिधि गण उन बूथों पर जाकर लाभार्थियों से संपर्क व संवाद करके बूथ सशक्तिकरण करेंगे। 3 जून को रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें केंद्र सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों की पुस्तक का विमोचन सांसद जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। 1 जून से 14 जून के मध्य बूथ संपर्क अभियान चलेगा। 12 जून को जिला स्तर पर गरीब कल्याण जनसभा आयोजित होगी जिसमें जनसभा में 5000 से अधिक की संख्या का लक्ष्य रहेगा। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता जिला व मंडल स्तर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर के माध्यम से जागरूकता लाने का कार्य करेंगे| आगामी होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से पूरी तैयारी के साथ जुट जाएं। नगर निकाय एवं नगर पंचायतों के परिसीमन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है आगामी कार्य योजना के लिए स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता कायमगंज चेयरमैन सुनील कुमार चक्र व कमालगंज चेयरमैन पति तरुण महेश्वरी को प्रभारी बनाया गया है।संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया|  जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, प्रदीप सिंह, अभिषेक त्रिवेदी,  जिला मंत्री अभिषेक बाथम, भाजयुमो अध्यक्ष मंयक बुंदेला व शिवांग रस्तोगी रहे|