पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, लोकतंत्र का महापर्व कल

FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) 20 फरवरी को तीसरे चरण के मतदान के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है| रविवार को जिले के मतदाता लोक तन्त्र के महायज्ञ में अपनी आहुति देंगें|
जिले की चार विधान सभा सीटों पर रविवार को मतदान होंना है| जिसके चलते शनिवार को शहर के सातनपुर मंडी से जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा की देखरेख में पोलिंग पार्टियाँ रवाना हो रही है| भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है| विधान सभा अमृतपुर, कायमगंज, भोजपुर, सदर के लिए 1629 पोलिंग पार्टी रवाना की गयीं|
डियूटी ना कटनें पर रोयी कई महिला कार्मिक
मतदान में डियूटी ना कटनें पर कई महिला कार्मियों ने अपर जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति के सामने रो-रो कर अपनी गुहार लगायी|कई महिला कार्मिकों नें कहा की उनके पति भी सरकारी नौकरी में है और उनकी भी डियूटी लगी है| उनका बच्चा अभी छोटा है इसके बाद बाबजूद उनकी डियूटी नही काटी गयी|