फालोअप: सीसी टीवी फुटेज से सराफा चोरी के गुनहगारों की तलाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते 3-4 अक्टूबर की रात सराफा दुकान में हुई लाखों के सोना-चांदी चोरी के मामले में फ़िलहाल पुलिस खाली हाथ है| पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज में आरोपी तलाश रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के सूफी खां निवासी राजाबाबू पुत्र रामप्रकाश की शहर कोतवाली क्षेत्र के सेठ गली नीम वाली गली बैंक ऑफ बडौदा के निकट सराफा कारीगर की शान्या ज्वैलर्स के नाम से दुकान है| राजाबाबू की दुकान की तिजोरी में रखा लगभग तीन लाख का सोना व चार लाख की चांदी गायब चोरी की गयी थी| पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था| लेकिन पुलिस घटना के लगभग 6 दिन बाद भी खाली हाथ ही है| उधर पुलिस ने शक आधार पर कुछ लोगो को कोतवाली लाकर पूंछतांछ की बाद में उन्हें छोड़ दिया|
पुलिस ने आला अधिकारियो से आदेश ले सेठ गली स्थित बैक ऑफ बडौदा के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की लगभग ढाई दिन की फुटेज हासिल कर ली है| जिसके माध्यम से पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है| फुटेज लम्बी होने के कारण पुलिस उसकी गहनता से तलाश कर रही है| सूत्रों की माने तो पुलिस को सीसीटीवी से बहुत महत्वपूर्ण सुराग मिले है| जिससे पुलिस जल्द आरोपियों की गर्दन तक पंहुच सकती है|

प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम ने बताया कि सीसीटीवी की जाँच की जा रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा|