भाजपा से संविधान और लोकतंत्र को खतरा:अखिलेश यादव

LUCKNOW Politics Politics- Sapaa UP NEWS विधानसभा चुनाव 2022 सामाजिक

बदायूं: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव बदायूं के इस्‍लामनगर पहुंचे। यहां उन्‍होंने सहसवान विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित किया। श्री यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा सरकार की खामियां और अपने वादे गिनाए। अखिलेश के निशाने पर मुख्‍य रूप से सीएम योगी ही रहे। उन्‍होंने कहा भाजपा को दोबारा सत्‍ता में आने नहीं देना है। अगर वो फिर आ गए तो संविधान व लोकतंत्र नहीं बचेगा। यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव हैै। मंच पर पहुंचते ही पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी के अभिवादन के साथ संबोधन शुरू किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लाल टोपी दिख रही है,जनसमूह और उत्साह नजर नहीं आ रहा। 10 मार्च को आने वाला परिणाम पहले चरण में ही आ गया। जनता ने 10 फ़रवरी को ही बता दिया गठबंधन की सरकार आ रही है। जनता से पूछा अब दूसरे चरण में 14 फरवरी को किसे वोट देंगे। सवालिया अंदाज मे कहा बताओ सफाया होने जा रहा कि नहीं। कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को खाद की जगह लाठियां मिलीं। जबसे सरकार में आये मंहगाई हावी है। पेट्रोल डीजल की महंगाई ने लोगों की गाड़ी रोक दी। सपा पर सबको भरोसा है भाजपा से सावधान रहने की जररूरत है। अबकी इन्हें मौका नहीं देना अगर आ गए तो पेट्रोल 200 के पार जाएगा। वो अभी गर्मी निकालने की बात कह रहे हैं चुनाव के बाद उनके कार्यकर्ता ही ठंडे पड़ जाएंगे। बीजेपी के नेता स्तर देख कर झूठ बोल रहे हैं। छोटा नेता छोटा झूठ, बड़ा नेता बड़ा झूठ।अखिलेश ने कहा कि कोरोना काल में मजदूर पैदल पैदल गांव पहुंचे। मजदूरों को बेसहारा छोड़ दिया। कई की जान चली गई पर कोई मदद नहीं मिली। सपाइयों ने घर घर जाकर मदद पहुंचाई। सरकार दवा नहीं दे पाई,बेड नहीं थे,ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की जान चली गयी।  सरकार चाहती तो जान बचा सकती थी। उस सरकार को भगाने के लिए ये चुनाव है।