पूर्व मंत्री को चुनाव लड़ाने में सपा के जितेन्द्र यादव पद मुक्त

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  इस बार का चुनाव यदि सबसे दिलचस्प है तो अमृतपुर विधान सभा का माना जा रहा है| एक तरफ सपा के कद्दावर नेता रहेपूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव निर्दलीय प्रत्याशी है वहीं दूसरी तरफ सपा नें डॉ० जितेन्द्र सिंह को अमृतपुर से सपा का टिकट दिया है|
दरअसल नरेंद्र सिंह यादव अपने चुनाव चिन्ह कप प्लेट का प्रचार कर रहें है वहीं दूसरी तरफ डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव अपने चुनाव चिन्ह साइकिल पर की रफ्तार बढानें में लगा है| नरेंद्र सिंह यादव राजनीति के मझे हुए खिलाडी मानें जाते है| उन्हें सपा के  कई नेता चुनाव लड़ानें में जुटे है| इस बात की जानकारी जब सपा जिला संगठन को हुई तो उन्होंने इसकी जाँच करनें के लिए कमेटी गठित की| जिसके बाद शनिवार को सपा के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होनें के चलते राष्ट्रीय सचिव के पद से सिरोली वाले जितेन्द्र यादव को तत्काल पद मुक्त कर दिया| जितेन्द्र का नवाबगंज और मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांवों में खासा दखल माना जाता है|