सेना भर्ती में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम, रिटायर्ड सैन्य कर्मी सहित पांच गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से लाखों रूपये ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है| पुलिस नें सेना भर्ती में सेंध लगाने की तैयारी कर रहे एक रिटायर्ड सैन्य कर्मी सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया| जबकि एक रिटायर्ड कर्मी फरार हो गया|
कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम नें संयुक्त रूप से आगरा के शाहगंज नरीपुरा खेरिया मोड़ निवासी भागेश पुत्र लक्ष्मण सिंह, जनपद हाथरस के सैफऊ मंडाका निवासी अजीत उर्फ लकी पुत्र चन्द्रपाल व रोहित उर्फ गुड्डू पुत्र राजकुमार, राजस्थान भरतपुर रूपवास दौलतपुर निवासी थान सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के साथ ही फतेहगढ़ के नौगंवा कैंट निवासी रिटायर्ड सेना कर्मी मदन सिंह राजपूत पुत्र हेतराम को गिरफ्तार किया है| जबकि सैनिक कालोनी फतेहगढ़ निवासी मलिखान सिंह फरार है|
पकड़े गये आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 7 मोबाइल, दो फर्जी नियुक्ति पत्र, 6 प्रवेश पत्र, 9 मार्गशीट, 15 निवास प्रमाण पत्र, 13570 रूपये की नकदी, एक सिफ्ट कार पुलिस नें बरामद की है| आरोपियों नें पुलिस को बताया कि वह बीते 7-8 वर्षो से यह कार्य कर रहे हैं| भर्ती सेंटरों में जाकर बेरोजगार लोगों को गुमराह करके उनसे 8-10 लाख रूपये ठगने का कार्य कर रहे थे| जिसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करते थे| पुलिस नें आरोपियों को दबोच लिया|