चुनाव के लिए फोर्स का हुआ रेंडमाइजेशन

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को विधान सभा चुनाव को लेकर निर्वाचन में लगाये गये फोर्स का रेंडमाइजेशन किया गया | इसके साथ ही चुनाव के विभिन्य पहलुओं पर चर्चा की गयी| मतदान कार्मिको के प्रशिक्षण का जायजा लिया गया|
एनआईसी फतेहगढ़ में डीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में रेंडमाइजेशन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ| प्रेक्षक डा० साकेत कुमार, प्रेक्षक पुलिस दबुलूरी श्रवण, व्यय प्रेक्षक रविकान्त चौधरी, प्रेक्षक सुरेश कुमार, प्रेक्षक सशाधरा नायक ने  विधानसभा सामान्य निर्वाचन के तहत लगाये गए फोर्स का रेंडमाइजेशन संपन्न कराया| फोर्स को चुनाव के दौरान पूरी तरह से मुस्तैद रहनें एक निर्देश दिये गये| अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति भी रहे| इसके बाद अधिकारियों ने मतदान प्रशिक्षण केन्द्र सेन्ट एन्थोनी, नेकपुर, फतेहगढ़ का निरीक्षण कर प्रथम पाली के प्रशिक्षण का जायजा लिया गया।
मतदान सामग्री पैकिग का लिया जायजा 
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आफीसर्स क्लब पंहुच कर मतदान सामग्री पैकिंग कार्य का जायजा लिया। स्वयं अपने सामने चेकलिस्ट के अनुसार एक-एक सामग्री का मिलान कराया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी-उप कृषि निदेशक को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान सामग्री पैकिंग का कार्य अच्छे से कराया जाये| एक भी बैग में कोई सामग्री छूटे न इसका पूरा ध्यान रखा जाए।