प्रमोद तिवारी सदर में ब्राह्मणों पर डालेंगे डोरे

FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव में अपने प्रत्याशी के समर्थन में ब्राह्मणों को रिझानें का प्रयास करेंगे| इसके लिए उनका कार्यक्रम शहर में दो जगह लगाया गया है|
पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण नेताओं में सुमार हैं| कांग्रेस से सदर से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद प्रत्याशी है| वहीं सदर में ब्राह्मण मतदाता निर्णायक की भूमिका मेंहोता है| लिहाजा ब्राह्मणों पर सियासी डोरे डालनें के लिए प्रमोद तिवारी का कार्यक्रम लिया गया है| वह शनिवार को शहर में दो जगह कार्यक्रम करके पंजे को मजबूत करेंगे|