प्रसूता की मौत पर अस्पताल प्रबंधक सहित 22 पर मुकदमा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के सरपरस्ती में चल रहे अबैध अस्पताल में गर्भवती महिला से सामान्य प्रसब करानें के नाम पर 80 हजार रूपये ठग लिए गये| बाद में आपरेशन कर उसकी बच्चे दानी निकाल ली गयी| हालत बिगड़ने पर अस्पताल के सभी कर्मचारी वहां से खिसक गये| एसपी के आदेश पर लगभग एक माह बाद शहर कोतवाली पुलिस नें प्रबन्धक समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है| जिसमे दो आरोपी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत बताये गये है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बाबरपुर निवासी आदेश कुमार नें 15 दिसम्बर 2021 को डिलीवरी हेतु अपनी दिव्यांग पत्नी संध्या को मसेनी चौराहे के निकट स्थित सोम अस्पताल में भर्ती कराया था| अस्पताल प्रबन्धक व कर्मचारियों नें आदेश से सामान्य प्रसब करा देनें का भरोसा देकर 80 हजार रूपये जमा करा लिए बाद में उन्हें जच्चा-बच्चा को जान-माल का खतरा बताते हुए आपरेशन करनें की बात कही| आपरेशन के कुछ समय बाद ही उन्हें बताया कि आप की पत्नी की हालत बिगड़ गयी उसका रक्तस्राव नही रुक रहा है| काफी मिन्नतो के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने पत्नी के वार्ड में जानें की अनुमति दी इस बीच सभी अस्पताल कर्मी वहां से खिसक गये| मजबूर होकर उन्हें पत्नी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ उनकी पत्नी नें उन्हें बताया कि अस्पताल कर्मी धीरज नें उनकी पत्नी का गला दबाया था और बच्चे दानी भी निकाल ली है| कुछ देर बाद अस्पताल कर्मी 10-15 धमके और उनके साथ मारपीट कर कार्यवाही करनें पर जान से मारने की धमकी दी| सोम अस्पताल का कोई लाइसेंस नही है फर्जी तरीके से चलाया जा रहा है| 17 दिसंबर की शाम भी अस्पताल कर्मियों द्वारा उसे जाति सूचक  गाली-गलौज कर धमकी दी गयी| जिसमे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव भी शामिल हैं| पुलिस नें एसपी के आदेश पर सोम अस्पताल के प्रबन्धक सलिल अवस्थी, आकाश यादव, डायरेक्टर राजीव कुशवाह, चन्द्रपाल सिंह यादव, विवेक, धीरज, चरन सिंह व 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| आरोपी सलिल अवस्थी व विवेक को सरकारी अस्पताल हरदोई का कर्मचारी बताया गया है| विदित है की घटना के बाद हरकत में आये स्वास्थ्य महकमे नें अबैध संचालन में सोम अस्पताल सहित तीन को सीज कर दिया था|