कांग्रेस से टिकट ना मिलने पर रमेश साइकिल पर सबार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान सभा चुनाव को केबल दो सप्ताह का समय बचा है| राजनैतिक पार्टियों में घमासान चल रहा है| पार्टी और नेता अपनी-अपनी गुणा-गणित लगानें में लगे है| जिन्हें उम्मीद के बाद भी पार्टी की टिकट नही मिली तो कईयों नें पार्टी बदल ली| रविवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रमेश कठेरिया ने सपा का दामन थाम लिया| जिले में कुछ एक नेताओं के कारण पूरे जिले का कांग्रेस संगठन पंजे से खिसक गया|
सपा के जिला कार्यालय आवास विकास पर जिला उपाध्यक्ष, अध्यक्ष कांग्रेस व अध्यक्ष कठेरिया समाज कल्याण समिति फर्रुखाबाद रमेश चंद्र कठेरिया ने आज अपने 50 साथियों के साथ कंग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की| रमेश चंद्र कठेरिया कायमगंज से कांग्रेस की टिकट पर दावेदारी कर रहे थे| जिलाध्यक्ष सपा नदीम अहमद फारूकी, जिला महासचिव मंदीप यादव आदि रहे|