सीएम के कार्यक्रम को लेकर परखी व्यवस्था

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा की जन विश्वास यात्रा के जनपद आगमन पर 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आनें की संभावना को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड़ में आ गया है| शनिवार को डीएम-एसपी नें जनसभा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये|
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता के साथ बढ़पुर के क्रिश्चियन कालेज के मैदान में पंहुच कार्यक्रम की रूप रेखा तय की| उन्होंने पार्किंग से लेकर मंच तक बीआईपी के आनें-जाने के की व्यवस्था को भी परखा|
क्रिश्चियन कालेज के मैदान के साथ ही कालेज के भीतर भी जाकर पार्किंग की व्यवस्था की जानकारी लेकर अवश्यक दिशा निर्देश दिये| डीएम नें ईओ रविन्द्र कुमार को जल्द से जल्द व्यवस्था सुनिश्चित करनें के निर्देश दिये| पीडब्लूडी को मंच का निर्माण जल्द से जल्द करानें के निर्देश दिये| इस दौरान स्थानीय महिलाओं नें गली में गंदगी साफ करनें की मांग की| जिन्हें अफसरों नें टरका दिया| इस दौरान एडीएम सुभाष प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप,सीडीओ एम अरुन्मोली, ईओ पालिका रविन्द्र कुमार, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, कोतवाल विनोद शुक्ला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला , जिला महामंत्री राहुल राजपूत आदि रहे|