आगामी तीन महीने बाद जनता बीजेपी को देगी जबाब

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद बंटी यादव का स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ| जिसमे सरकार पर जमकर हमला बोला गया| सपाईयों नें कहा कि आगामी तीन महीने में ही जनता बीजेपी को उनका रिपोर्ट कार्ड थमाकर जनता जबाब देगी| प्रदेश की जनता सरकार के झूठ को समझ गयी है| आगामी विधान सभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव यूपी के दूसरी बार सीएम बनेंगे|
शहर के आवास विकास स्थित सपा जिला कार्यालय पर छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव बनने पर बंटी यादव का स्वागत किया गया| इस दौरान सपाईयों नें कहा कि अब नये युग की राजनीति शुरू हो गयी है| जिसमे शालीनता और सभ्यता समाज पसंद करता है| जो पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भीतर है| हमे हमेशा पद का सम्मान करना चाहिए| आगामी विधान सभा चुनाव में बीजेपी को मुंह की खानी होगी| क्योंकि जनता अब जागरूक हो गयी है| कल चुनाव आने वाला है आज भर्ती निकाली जा रही है| सरकार लोगों के साथ मजाक कर रही है| इस दौरान महेंद्र सिंह कटियार,विजय यादव, सर्वेश अम्बेडकर, पूर्व जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, रजत क्रान्तिकारी, विवेक यादव, बीना शर्मा आदि रहे|संचालन जिला महासचिव मंदीप यादव ने किया|