दो गाँवो में चेचक की चपेट में सैकड़ो मासूम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

chehckफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के दो गाँवो मुर्जा नगला और किला नगला के शून्य से 20 वर्ष तक के बच्चे चेचक की चपेट में आ गये है| स्वास्थ्य विभाग अपनी आंख बंद किये बैठा है|

बीते लगभग 15 दिनों ने दोनों गाँवो में चेचक का भयानक प्रकोप है| पूरे-पूरे परिवार के लोग ही इसकी चपेट में है| सनी पुत्र विजय पाल, अशोक पुत्र राजेन्द्र, रजनेश पुत्र मोहन लाल, अभय पुत्र राजेन्द्र, राम पुत्र विजय पाल, दुष्यंत पुत्र महेन्द्र व पवन पुत्र सुखदेव यह वो ना है जो चेचक की चपेट में है| लेकिन यैसा नही कि सिर्फ इन्ही को चेचक है इनके अलावा दो गाँवो के तकरीबन 80 प्रतिशत लोगो को चेचक ने जकड़ रखा है|

जिससे गाँवो में हडकंप मचा है| गाँव वाले कई माध्यमो से सूचना स्वास्थ्य विभाग में भेज चुके है लेकिन कोई झाँकने तक नही गया| जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है| सीएचसी के अधीक्षक मानसिंह वर्मा ने बताया कि गाँव में चेक करें के लिये भेजा गया है| शनिवार को भी टीम भेजी जायेगी|