क्षेत्रीय दलों को साथ लाकर यूपी मे करेंगे सत्ता परिवर्तन: अखिलेश

LUCKNOW Politics Politics- Sapaa

जौनपुर:उत्तर प्रदेश में 2022 में सत्ता परिवर्तन के प्रयास में लगे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को जौनपुर पहुंचे। उनका जौनपुर में दो दिन का प्रवास है, जहां से वह समाजवादी विजय रथ यात्रा निकालेंगे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस दौरान मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास उत्तर प्रदेश में अधिकांश क्षेत्र दलों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरने का है। हमको भरोसा है कि क्षेत्रीय दलों को साथ लाकर हम उत्तर प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे इसी प्रयास में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर तथा बसपा से आने वाले रामअचल राजभर भी लगे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल का पांच वर्ष पूरा हो गया है। अब तो जनता को भाजपा को घोषणा पत्र देखना चाहिए कि उन्होंने सारे वादे पूरे किए या नहीं। खेती और किसानी को बर्बाद करने का काम भाजपा सरकार में हुआ है। हम सभी को साथ लेकर सरकार बनाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज बड़े पैमाने पर नौकरी और रोजगार नहीं है। लखनऊ की बड़ी समिट में जो इन्वेस्टमेंट के वादे किए गए, वह धरातल पर नहीं हैं। इसी को लेकर प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रपति जी आए। क्या उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट आया। उत्तर प्रदेश में अब बदलाव होने जा रहा है। जनता बेहद नाराज है। भाजपा ने पांच वर्ष के कार्यकाल में भी अपने अपने वादे पूरे नहीं किए है। कहीं पर भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। महंगाई से आमदनी और कम हुई है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। यूपी में तो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। यहां पर पुलिस हिरासत में लोगों की मौत हो रही है। भाजपा के सांसद व विधायक गांव में घुस नहीं पा रहे है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग लाल रंग नहीं समझते नहीं हैं। इनको पता होने चाहिए कि लाल रंग तो भावनाओं का रंग होता है। अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी में सोमवार को प्रधानमंत्री ने मजदूरों के साथ बैठकर खाना खाया। इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी कई बार बहुत जगह पर मजदूरों के साथ खाना खाया है लेकिन सवाल यह नहीं है। सवाल यह है कि मजदूरों को ऐसा ही हमेशा पौष्टिक आहार मिलता रहे। सपा ने मज़दूरों के पौष्टिक आहार के लिए जो योजना शुरू की थी उस योजना को क्यों बंद कर दिया गया।
मां गंगा और यमुना नदी का पानी गंदा
जौनपुर में विजय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कितने समझदार हैं उन्होंने मां गंगा में डुबकी नहीं लगाई। वह जानते हैं मां गंगा और यमुना नदी का पानी गंदा हो चुका है। यदि चंबल नदी का पानी नदी में नहीं मिलता तो डुबकी लगाने लायक भी नहीं होता। आज जौनपुर में गोमती की क्या स्थिति है यह आप से छूपा नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज भ्रष्टाचार महंगाई कम नहीं पा रही है। इससे उनके सांद और विधयाक गांवों में नहीं घुस पा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार फेल हो रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा लोगों के साथ मिलकर भाजपा को प्रदेश और देश से हटा देगी| अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कहा कि लोगों की आय दो गुनी हो जाएगी। स्थिति यह है कि मंहगाई दो गुनी हो गई है। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। यदि किसान कोरणा काल मे यदि किसान खेतों में काम नाहींहैं किये होते तो देश की अर्थ व्यवस्था और चौपट हो जाती। माफियाओं पर बुलडोजर चलाई जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हर जिले में माफिया हैं।प्रदेश सरकार इन मामलों की सूची क्यों नहीं क्यों नहीं करती है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब चुनावी संकल्प पूरा नहीं हो रहा है तो लोगों को संकल्प याद कराए आ रहे हैं।