गाँव से संसद तक दिख रहा मोदी का विकास

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjpफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार के दो साल पूर्व होने पर कांग्रेस को ही अपने निशाने पर लिया और उस पर आरोपों की झड़ी लगा दी| कांग्रेस सरकार को घोटालो की सरकार बताया गया| नेताओ ने कहा की मोदी का विकास गाँव से संसद तक नजर आया रहा है|

जनपद में केंद्र सरकार के निर्देश पर चल रहे विकास पर्व पर आयोजित बैठक में पंहुचे बीजेपी के नेताओ ने कांग्रेस पर जमकर तीर चलाये| सांसद मुकेश राजपूत ने कहा की मोदी सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में केबल विकास ही किया है| कई योजनाये शुरू की| मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा की आजादी के बाद से कांग्रेस की सरकार अधिक समय देश में रही| इस सरकार में विकास ना के बराबर हुआ| लेकिन घोटाले इतने की गिनती नही| मोदी सरकार की योजनाये गाँव से संसद तक दिखाई दे रही है|

भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा मोदी सरकार ने युवाओ को राजनीति में आगे आने का अवसर दिया है| बीते दो वर्षो में बीजेपी से लाखो युवा जुड़ा है| मोदी ने युवाओ के लिये भी कई योजनाये चलाई है| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, भास्कर दत्त द्विवेदी, जिला महामंत्री विमल कटियार, डॉ० प्रभात अवस्थी आदि मौजूद रहे|