किसान का था कमालगंज बाग में मिला शव, नही खुला मौत का राज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीते दिन बाग में मिले शव की शिनाख्त किसान के रूप में हुई| पुलिस नें  गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया|
थाना क्षेत्र के कस्बे के निकट श्याम के बाग में अज्ञात अधेड़ का शव ग्रामीणों नें पड़ा देखा| जिसके बाद भीड़ लग गयी थी| बीते दिन मृतक की शिनाख्त नही हो पायी थी| गुरुवार की उसकी शिनाख्त 55 वर्षीय अवधेश पुत्र हर महेश के रूप में हुई| जिसके बाद उसकी पत्नी रूपा देवी आदि परिजन पोस्टमार्टम में पंहुचे, उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के भतीजे राम प्रसाद नें बताया कि उसके ताऊ अवधेश  एक वर्ष पूर्व बिजली विभाग में नौकरी करते थे| लिहाजा एक वर्ष पूर्व उसे छोड़कर घर आ गये थे| वह बीते दिनों खेतों  की तरफ जानें की कहकर निकले थे| लेकिन बाद में उनकी लाश ही आयी| दारोगा रामलखन नें शव का पंचनामा भरकर शव का  पोस्टमार्टम कराया| सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका| डॉ० सोमेश अग्निहोत्री ने जाँच के लिए बिसरा सुरक्षित किया| थानाध्यक्ष अमर पाल नें बताया कि पीएम कराया गया है| जाँच की जा रही है|