सेन्ट्रल जेल में बेकाबू हुआ कोरोना, 112 नये मरीज, जिले में 149 पॉजिटिव

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में तो कोरोना रफ्तार से चल ही रहा है लेकिन अब लाख प्रयास के बाद आखिर सेन्ट्रल जेल भी कोरोना की गिरफ्त में है| जिसके चलते अब कोरोना बेकारू हो रहा है| रविवार को 111 नये मरीज सेन्ट्रल जेल में निकले है| जबकि पूरे जिले में 149 मरीज निकले है|
रविवार को सुबह फतेहगढ़ के कासिम बाग निवासी 37 वर्षीय पुरुष, शमसाबाद मुरेठी निवासी दो पुरुष, नगला सेठ निवासी 18 वर्षीय किशोरी, सीएचसी नवाबगंज निवासी 32 वर्षीय पुरुष, ग्राम खलवारा निवासी 40 वर्षीय पुरुष, मोहम्मदाबाद के सलेमपुर निवासी 55 वर्षीय महिला, रोहिला निवासी दो युवक, नगला चब्ब निवासी 8 वर्षीय बालिका, याकूतगंज नगला पजाबा निवासी 2 महिला एक 62 वर्षीय वृद्ध, खन्नी नगला निवासी 13 वर्षीय किशोरी, नगला खैरबंद निवासी 26 वर्षीय युवक, आवास विकास निवासी चिकित्सक, भोलेपुर निवासी 25 वर्षीय महिला, कादरी गेट मारबाडी मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक, मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी 33 वर्षीय युवक, कुचिया मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवती, शहर के आजाद नगर निवासी 65 वर्षीय पुरुष, बरखिरिया निवासी 44 वर्षीय पुरुष, मोहम्मद अमीन खां निवासी 43 वर्षीय महिला, सिबिल लाइन निवासी 24 वर्षीय युवक, सरस्वती विधा मन्दिर जेएनबी रोड निवासी 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले है|
इसके साथ ही 112 एक साथ कोरोना संक्रमित सेन्ट्रल जेल में बंदी और बंदी रक्षक पॉजिटिव निकले है| जिससे सेन्ट्रल जेल में हड़कंप मचा है| फिलहाल रविवार को कोरोना नें पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिये| जनपद में अब तक कुल 2545 मरीज निकल चुके है| 38 की अब तक मौत हो चुकी है| 659 सक्रिय केस है|