सड़क पर दो पक्षों में जूतमपैजार, वीडियो वायरल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) दुकान कब्जे को लेकर हुए विवाद नें एकाएक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया| दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गये| यहाँ तक की महिलायें भी लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गयीं| पुलिस नें बाद में दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया|
दरअसल थानें के चंद कदम दूर दो सगे भाईयों में दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है| रविवार को अचानक दोनों पक्षों में विवाद हो गया| देखते ही देखते दोनों परिवारोंके लोग घर से निकल कर सड़क पर आ गये| उन्होंने एक दूसरे पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया| जिसको देखकर भगदड़ मच गयी| महिलाओं में जमकर मारपीट हुई| काफी देर चले विवाद के बाद आखिर एस्थानीय लोगों की मदद से दोनों परिवारों को अलग-अलग किया गया| सूचना पर पंहुची पुलिस नें दोनों पक्षों के लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया| थानाध्यक्ष अच्छेलाल पाल नें बताया कि विवाद हो गया था| शांति भंग में चालान किया गया है|