महिला को गोली मारनें में प्रधान पति सहित 19 के खिलाफ एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीती रात महिला को गोली मारनें के मामले में घायल के पति नें तकरीबन 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस  मामले की जाँच कर रही है|  वहीं घायल महिला का उपचार सैफई मेडिकल कालेज में चल रहा है|
थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम कुतुबुद्दीनपुर निवासी 45 वर्षीय सरोजनी पत्नी रामवीर के सीनें में गोली मार दी गयी थी| जिसके बाद घायल सरोजनी को सीएचसी से लोहिया अस्पताल और उसके बाद सैफई में रिफर कर दिया गया| वहीं सरोजनी के पति नें प्रधान पति संजीब उनके भाई राजीव पुत्र बाबूराम, प्रवेश पुत्र महेंद्र, यतेन्द्र पुत्र रामपाल, दुनिया सिंह पुत्र राजाराम, ग्रीश चंद्र पुत्र दशरथ सिंह, महेंद्र सिंह उनकी पत्नी व पुत्रियों व 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है| आरोपियों पर लाठी-डंडो और तमंचे आदि से हमला करनें का आरोप है| पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ 147, 148, 149, 307, 452, 504 व 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है| जाँच दारोगा किरन पाल नागर को दी गयी है|