तुलसी विवाह शोभायात्रा में फंसा जिला प्रशासन की अनुमति का पेंच

FARRUKHABAD NEWS UP NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रति वर्ष आयोजित होने वाले तुलसी विवाह शोभायात्रा में इस वर्ष जिला प्रशासन की अनुमति का पेंच फंस गया है। कमेटी द्वारा आवेदन किये जाने के बाद अभी तक अनुमति नही दी गयी है। जिससे शोभायात्रा में पेंच फंस गया है।श्री तुलसी विवाह बारात कमेटी के प्रबन्धक अनुराग दुबे डब्बन के द्वारा प्रति वर्ष देवोत्थान एकादशी पर तुलसी विवाह और शोभायात्रा का आयोजन किया जाता था। इस वर्ष डब्बन दुबे कासगंज जेल में निरुद्ध है। अनुपम दुबे मैनपुरी जेल में हत्या के मामले में निरुद्ध हैं। लिहाजा इस बार जिला प्रशासन ने अनुमति नही दी है। अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे ने अपने कसरट्टा स्थित आवास पर मीडिया को बताया कि अनुमति यदि नही मिलती है तो बरगदिया घाट पर केबल तुलसी विवाह का आयोजन होगा।  शोभायात्रा नही निकलेगी। अनुमति के लिए बीते 1 नवंबर को ही सुनील कुमार गुप्ता द्वारा नगर मजिस्ट्रेट को आवेदन किया गया था।कुमकुम दुबे, सुमन कश्यप, लकी गुप्ता, गुड्डी देवी, अमित प्रकाश, काजल गुप्ता, पूजा राई, साक्षी गुप्ता, सुनील गांधी आदि रहे।