उत्तर प्रदेश के कायम हो गया है गुंडाराज: कांग्रेस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) रविवार को तकरीबन एक सैकड़ा लोगों नें कांग्रेस के पंजे को थाम लिया| कांग्रेस नेताओं कहा कि यूपी की जनता में गुंडाराज चरम पर है| जिससे कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है|
विकास खंड के ग्राम रिटोल में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रकाश प्रधान एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अंकित थानविक शिरकत की| बैठक में कायमगंज वार्ड नंबर 5 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े जय सिंह शाक्य ने अपने लगभग एक सैकड़ा समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली|
प्रदेश महासचिव नें कहा कि वर्तमान में उत्तर-प्रदेश में गुंडाराज कायम है| शासन और प्रशासन के माध्यम से आम आदमी का उत्पीड़न किया जा रहा है आम जनमानस कि न्याय पूर्ण आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है प्रदेश सचिव अंकित धानबिक ने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है विकास कार्य नहीं हो रहे है|आम जनमानस परेशान है पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है| जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है चोरी लूट डकैती बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं आम जनमानस अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है| संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश चंद कठेरिया ने किया| इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, श्रीकृष्ण गौतम, भानु चतुर्वेदी, मनोज गंगवार, कृष्ण गोपाल मिश्रा व शकुंतला देवी आदि रहे|