जिला जेल में बबाल आगजनी, फायरिंग! बंदियों नें जेल को किया हाईजेक

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला जेल फतेहगढ़ में रविवार सुबह अचानक बंदी भड़क गये और उन्होंने जमकर हंगामा किया और जेल को हाईजेक कर आगजनी कर दी|जेल के भीतर से धुंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा रहा था| जेल में आगजनी की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया| आलाधिकारी मौके पर आ गये| नीचे खबर में देखें वीडियो-
दरअसल फतेहगढ़ जिला जेल में सुबह जेल खुलने के बाद से बंदी अचानक उग्र हो गये| देखते ही देखते बंदियों नें हंगामा किया और आगजनी कर दी| पहले तो जेल प्रशासन भीतर ही भीतर खिचड़ी पकाता रहा जब हालात काबू में नही रहे तो आलाधिकारियों को सूचना दी| आग की सूचना पर दो दमकल की गाड़ीयां जेल गेट पर आ गयी| वहीं भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट भी मौके पर आ गये| लगभग सभी  थानों का फोर्स एसओजी टीम भी आ गयी| जेल के भीतर से फायरिंग की आवाजें आ रही थी| जेल के भीतर हालत बेकाबू खबर लिखे जानें तक बने हुए है| बंदियों और पुलिस कर्मियों के बीच मोर्चा बंदी चल रही है| जेल के भीतर बबाल पनपा कैसे यह जाँच का विषय है| फिलहाल सूत्रों की मानने तो जेल के भीतर पुलिस की पिटाई भी हो गयी है| पता चला है किसी बंदी की बीमारी से मौत के बाद कैदी भड़के है| अभी अधिकारिक पुष्टि कैदी के मरनें की नही हुई है|
जेल में पथराव से थाना मऊदरवाजा का सिपाही घायल
जेल में बबाल के दौरान हुए पथराव से थाना मऊदरवाजा का सिपाही जितेन्द्र कुमार घायल हो गया| उसे एम्बुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया| (आगे की अपडेट के लिए अगलीखबर पढ़े)