एफबी पर देश के खिलाफ टिप्पणी में युवक पर राजद्रोह

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) सोशल मीडिया पर देश के लिए टिप्पणी करनें वाले युवक के खिलाफ भाजपा जिला मंत्री नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस नें आरोपी के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया| अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गदनपुर देवराजपुर भाजपा जिला मंत्री गुरु चरन सिंह नें थाना जहानगंज में तहरीर दी| जिसमे कहा कि थाना जहानगंज के बंथलशाहपुर निवासी फरमान पुत्र इसरार नें अपनी फेसबुक आईडी से भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारत के ऊपर अशोभनीय व देशद्रोही भाषा का प्रयोग किया| पुलिस नें आरोपी फरमान के खिलाफ राजद्रोह की धारा 124-ए व सूचना प्रोधोगिकी (संसोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया  गया है| विवेचना सीओ राजवीर सिंह गौर को दी गयी है|  थानाध्यक्ष देवेश कुमार नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपी युवक की तलाश किया जा रही है|