बड़ी खबर: महिला दारोगा पूनम जादौन के पुलिस लाइन आवास में चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है| चुनौती ही नही साख पर भी सबाल खड़े कर दिये| पुलिस लाइन में रह रहीं महिला दारोगा के घर चोरी की सनसनी खेज वारदात को अंजाम दिया है| पुलिस अब जाँच में जुटी है|
दरअसल थानाध्यक्ष जहानगंज व नवाबगंज के पद पर तैंनात रही महिला दारोगा पूनम जादौन वर्तमान में पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रह रहीं है| वह बीते 15 दिन के अवकाश पर अपने घर अलीगढ़ गयीं थी| शुक्रवार को शाम पता चला की उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया| सूचना मिलने पर सीओ अजेय शर्मा, कोतवाल फतेहगढ़ जेपी पाल आदि फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| पूनम जादौन नें बताया कि वह कमरें में दो अंगूठी और 20 हजार की नकदी रखी थी| अब आनें पर ही पता चलेगा की क्या-क्या चोरी हुआ है|
सीओ अजेय शर्मा नें जेएनआई को बताया कि अभी कोतवाल फतेहगढ़ को जाँच में लगाया है| सम्भवता चोर घर की पीछे दीवार से फांदकर दाखिल हुए है| जाँच की जा रही है|