पत्नी के गम में युवक नें फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीबी के ना आने के गम में युवक नें फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया निवासी 26 वर्षीय प्रद्युमन पुत्र हरनाम का विवाह बीते 4 वर्ष पूर्व जनपद शाहजहाँपुर के गौहनिया निवासी गुड़िया देवी के साथ हुआ था| आपसी विवाद के चलते गुड़िया बीते लगभग 9 महीने पूर्व अपने मायके चली गयी थी| जिससे वह तनाव में रहता था| परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले प्रद्युमन से उसकी पत्नी की बात नही कराते थे| जिसके चलते तनाव में चल रहे प्रद्युमन नें फांसी लगाकर जान दे दी|
घटना की जानकारी होनें पर सीओ अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार आदि फोर्स के साथ मौके पर आ गये| जिसके बाद पुलिस नें जाँच की| थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार ने बताया कि एसआई राजेश कुमार द्वारा पंचनामा भरा गया अभी तहरीर नहीं मिली है| जांच की जा रही है|