बंद पड़े छपाई कारखानें में लगी आग, दगा दे गयी दमकल

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) चाट दुकानदार के घर में अचानक आग लगनें से हड़कंप मच गया| आस-पास के लोगों नें पुलिस को सूचना दी| तकरीबन एक घंटे के बाद दमकल मौके पर पंहुची लेकिन दगा दे गयी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा पश्चिम में रोहित साध का एक छपाई कारखाना बंद पड़ा है| लिहाजा उसमे राजू पुत्र पप्पू गुप्ता अपनी पत्नी रोशनी और 5 वर्षीय पुत्र परी के साथ रहता है| राजू चाट की ठेली लगाता है उसकी पत्नी भी घरों में काम करती है| लिहाजा शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे राजू अपनी ठेली लेकर चला गया और उसकी पत्नी रोशनी भी अपने काम पर चली गयी| 5 वर्षीय पुत्री परी पड़ोसी के घर खेल रही थी|
पड़ोसियों नें उसके घर के भीतर से धुंआ निकलते देखा| जिससे हड़कंप मच गया| स्थानीय निवासी आमिर खलीफा नें घटना की सूचना घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज विधासागर मिश्रा को दी| जिसके बाद शहर कोतवाल विनोद शुक्ला, चौकी इंचार्ज आ गये| लेकिन तकरीबन एक घंटे बाद दमकल मौके पर पंहुची| लेकिन वह भी खराब हो गयी| वह चालू ही नही हो सकी| जिससे एस्थानीय नागरिक भड़क गये उनकी दमकल कर्मियों में तीखी नोकझोंक हो गयी| जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाल्टी व समर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया| बाद में दो दमकल की गाड़ियाँ मौके पर आ गयी उन्होंने आग पर काबू पाया|